फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   यूपी कॉलेज की पूनम ने जीता दोहरा खिताब

यूपी कॉलेज की पूनम ने जीता दोहरा खिताब

Thu, 23 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
यूपी कॉलेज की पूनम ने जीता दोहरा खिताब
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के मैदान पर 108 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुधवार को यूपी कॉलेज के मैदान पर यूपी कॉलेज, यूपी इंटर कॉलेज, रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज, उदय प्रताप पब्लिक स्कूल और आरएसएमटी के खिलाड़ियों ने जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। यूपी कॉलेज की पूनम पटेल ने सौ और दो सौ मीटर में दोहरा खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन यूपी कॉलेज के मैदान पर सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पूनम पटेल प्रथम, 1500 मीटर में श्वेता सिंह और बालक वर्ग में मनीष सिंह प्रथम, शाटपुट बालक वर्ग में प्रियरंजन सिंह, बालिका वर्ग में हेमा सिंह प्रथम रहीं। दो सौमीटर बालक वर्ग में अनुराग राय, बालिका वर्ग में पूनम पटेल अव्वल रहीं। आठ सौ मीटर बालिका वर्ग में पूजा यादव और डिस्कस थ्रो में हेमा सिंह प्रथम रहीं।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें जूनियर सौ मीटर में तृप्ति सिंह, सब जूनियर में अत्रिका राजवंशी, सीनियर वर्ग में 15सौ मीटर में अनुष्का पटेल, जूनियर वर्ग में अनिशा पटेल, शाट पुट में अंशी दूबे, जूनियर वर्ग में रिया सिंह, दौ सौ मीटर सीनियर वर्ग में शगुन पटेल, जूनियर वर्ग में अंशी दूबे और सब जूनियर में सिमरन गुप्ता अव्वल रहीं। आठ सौ मीटर की दौड़ में अनुष्का पटेल, लांग जंप सब जूनियर में सिमरन गुप्ता, लांग जंप जूनियर वर्ग में तृप्ति सिंह और सीनियर वर्ग में आशीषा अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. के . के तिवारी ने विद्यालय का ध्वज आरोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्य डा. विजय बहादुर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. रमेश प्रताप सिंह और संचालन डा. अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डा. राजदेव सिंह, उमेश सिंह, डा. सुबोध सिंह, कार्तिक राम, अंजू सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, चंद्रबली सिंह, प्रो. धर्मवीर सिंह, संगीता कुमार, आभा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed