फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘शहर की सड़कों का ये हाल क्यों...’

‘शहर की सड़कों का ये हाल क्यों...’

Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
‘शहर की सड़कों का ये हाल क्यों...’
वाराणसी। सावन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल मार्च किया। सड़कों की हालत देख मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से पूछा, शहर की सड़कों का ये हाल क्यों है? अभियंता निरुत्तर रहे। नाराजगी जताते हुए मंत्री ने अभियंता को निर्देश दिया कि हर हाल में रविवार शाम तक सड़कें ठीक कराएं। इस दौरान डीएम और एसएसपी से सावन में आने वाले कांवरियों का पूरा ख्याल रखने को कहा।
विज्ञापन

मंत्री ने विश्वनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों तक जाने वाले रास्तों को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। आईपीडीएस के तहत भूमिगत तार डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए। कांवरिया मार्गों पर शुद्ध शीतल जल की व्यवस्था के लिए टैंकर लगाने, डॉक्टर, जीवनरक्षक दवाएं, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए डीएम को निर्देश दिया। प्रमुख शिवालयों में मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे आदि दुरुस्त करने को कहा। कूड़े के ढेर साफ करने और छुट्टा पशुओं को रोकने, शिवालयों के आस पास विशेष साफ-सफाई कराने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed