फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 entrepreneurs from Kashi to get a global platform at the UP International Trade Show

Varanasi News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में काशी के 40 उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक मंच

Thu, 06 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
40 entrepreneurs from Kashi to get a global platform at the UP International Trade Show
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा। इसमें वाराणसी के 40 उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। यह शो प्रदेश को वैश्विक व्यापार में नई पहचान दिलाएगा। उद्योग विभाग के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि 15 ओडीओपी उद्यमी, पांच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां और 20 निर्यातक इसमें भाग लेंगे। ट्रेड शो में ओडीओपी उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वाराणसी के सभी ओडीओपी उत्पाद जीआई टैग प्राप्त हैं। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में सहायक होगा। काशी की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और आधुनिक उत्पाद यहां प्रदर्शित होंगे। दुनिया भर के खरीदार इन उत्पादों को देखेंगे। इससे हस्तशिल्पियों और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि यह आयोजन उद्योग विशेषज्ञों और वैश्विक खरीदारों को बड़ा मंच देगा। यह प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि काशी के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के समक्ष प्रदर्शित होंगे। इससे पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। प्रतिभागियों को मेले में भाग लेने पर होने वाले व्यय के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed