फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   4 people of Varanasi included in BJP State Working Committee

उत्तर प्रदेश भाजपाः स्वतंत्र देव सिंह ने किया राज्य की नई टीम का एलान, बनारस के चार लोगों को मिली जगह

Sat, 22 Aug 2020 08:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 22 Aug 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
4 people of Varanasi included in BJP State Working Committee
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की टीम में बनारस को फिर से वरीयता मिली है। शनिवार को घोषित प्रदेश कार्यसमिति में चार नेताओं को जगह दी गई है। ये सभी इससे पहले वाली कार्यसमिति में शामिल थे। ऐसे में दोबारा से इन्हें जिम्मेदारी देकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन


कार्यसमिति में शामिल वाराणसी के चार पदाधिकारियों के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया है। भाजपा के पिछड़ा चेहरा लक्ष्मण आचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में इन्हें विधानपरिषद में उपनेता सदन बनाया गया है। इसके अलावा शंकर गिरी और राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। मनीष कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन


वाराणसी से शामिल चार पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष बने लक्ष्मण आचार्य अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं और वाराणसी सहित पूर्वांचल में जनजाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वर्ग को रिझाने के लिए सियासी दल लगातार प्रयास में रहते हैं। मगर, आचार्य भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में लगातार सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर गिरी और मीना चौबे ब्राह्मण चेहरा हैं और इनके जरिए पार्टी ने ब्राह्मणों को अपने पाले में रखने की पूरी कवायद की है। उधर, खत्री समाज के मनीष कपूर पर संगठन ने विश्वास जताया है और सह कोषाध्यक्ष के बाद उन्हें कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया है। वाराणसी को खास तवज्जो मिलने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।


काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के गठन एवं पदाधिकारियों के चयन में सामाजिक समीकरण के साथ ही संगठन कार्य में अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: जीत का परचम लहराएगी। इसके अलावा संगठन महामंत्री रत्नाकर, विद्या सागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, नागेंद्र रघुवंशी, अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी, नवरतन राठी ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed