फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   38.5 lakhs grabbed from mobile businessman, poster of fugitive got pasted

मोबाइल कारोबारी से 38.5 लाख हड़पे, चस्पा कराया भगौड़ा का पोस्टर

Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
38.5 lakhs grabbed from mobile businessman, poster of fugitive got pasted
मोबाइल के थोक कारोबारी ने पहड़िया स्थित अशोक विहार कालोनी फेज-2 निवासी एक युवक पर साढ़े 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़ित मोबाइल कारोबारी ने रुपये हड़पने वाले युवक को भगौड़ा बताकर उसका पोस्टर भी कालोनी में चस्पा कराया है। आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

जैतपुरा थाना अंतर्गत बघवानाला निवासी आशीष मिश्रा की सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर में मोबाइल का शोरूम है, जहां वह थोक और फुटकर में मोबाइल बिक्री करता है। पीड़ित आशीष के अनुसार अशोक विहार फेज-2 में रहने वाला अरविंद कुमार श्रीवास्तव उसके यहां से फुटकर में मोबाइल खरीदकर बेचता था। वह बाद में मोबाइल के पैसे देता रहता था। उसने अपने फर्म का रजिस्ट्रेशन भी अपने मकान के पते पर ही करा रखा था।
विज्ञापन

आशीष मिश्रा के अनुसार चार अक्तूबर से चार दिसंबर 2021 के बीच उसने एक करोड़ 50 लाख छह हजार 143 रुपये के मोबाइल लिए। इसमें से 38 लाख 50 हजार रुपये चुकता नहीं किए। इस बीच पता चला कि अरविंद मोबाइल पर एमआरपी में छेड़छाड़ करता है। जीएसटी बिल में छेड़छाड़ कर कूटरचित कागजात तैयार करता था। इसमें डीलरों से भी वह चोरी करता था। इन सब गलत कार्यों के लिए आपत्ति जताने पर अरविंद ने कहा कि तुम अपना रुपया भूल जाओ, साथ ही कूटरचित दस्तावेज के बारे में अन्य किसी से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में आशीष ने चार दिसंबर 2021 को ही सारनाथ थाने में अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू की तो अरविंद मकान छोड़कर परिवार समेत सामान लेकर कहीं भाग निकला। पीड़ित आशीष के अनुसार जिंदगी भर की कमाई फंस गई है। कर्ज बढ़ गया और घर तक गिरवी हो गया है। खुदकुशी करने तक की नौबत आ गई है। पोस्टर चस्पा इसलिए कराया है कि ताकि लोग उसे देखें और आरोपी अरविंद के बारे में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed