{"_id":"5b2561844f1c1bf67a8b592c","slug":"31529176452-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़ नकदी-गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़ नकदी-गहने उड़ाए
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर जंगीगंज में धनतुलसी मोड़ के समीप शनिवार को सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। कार में बैठे लोग गाड़ी लॉक कर पास में स्थित एक दुकान में समोसे खाने गए थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज किया है।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के डेरवा गांव निवासी अशोक यादव सेना में जवान हैं। शनिवार को दोपहर में वह कुनबे के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपने एक रिश्तेदार के घर घमहापुर जा रहे थे। वह धनतुलसी मोड़ के पास अपनी कार खड़ी कर जलपान करने लगे। इसी बीच उचक्कों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा बैग चोरी कर लिया। भुक्तभोगी अशोक की मानें तो बैग में 19 हजार रुपये नकद, जमीन के कागजात और सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर गोपीगंज पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी बीके सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।