फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 daroga came on radar of varanasi police Commissioner not a single case diary written in two months instructions for take action

वाराणसीः पुलिस आयुक्त के रडार पर आए 24 दरोगा, दो माह में नहीं लिखी एक भी केस डायरी, कार्रवाई के निर्देश

Sun, 19 Sep 2021 09:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Sep 2021 09:35 PM IST
सार

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के 24 दरोगा अब सीधे पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की रडार पर आ चुके हैं। उन्होंने रविवार को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
24 daroga came on radar of varanasi police Commissioner  not a single case diary written in two months instructions for take action
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के काशी और वरुणा जोन के 24 लापरवाह दरोगाओं पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। लंबित विवेचनाओं और दो माह से एक भी केस डायरी नहीं लिखे जाने पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। काशी व वरुणा जोन के डीसीपी को निर्देशित किया कि इन दरोगाओं पर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


इनमें दस ऐसे चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं, जिन्होंने लंबित विवेचनाओं में हद दर्जे की लापरवाहियां बरतीं हैं। ऐसे लापरवाह चौकी इंचार्ज को लाइन भेजे जाने की तैयारी है। चेतावनी जारी करते हुए सर्विस बुक पर रखने का आदेश भी पुलिस आयुक्त ने दिया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि विवेचनाओं में लापरवाही बरतने वाले भेलूपुर व लंका थाना के चार, चितईपुर, सिगरा व कैंट के दो-दो, मंडुवाडीह में पांच, सारनाथ में चार और लालपुर के एक दरोगा को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अनावश्यक विवेचना लंबित रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रात में प्रमुख बाजारों और अन्य क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त, सुबह में पार्कों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर घूमने वाले युवा बाइक सवारों की चेकिंग भी कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed