फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2221 patients seen in health fair at health centers

स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में देखे गए 2221 मरीज

Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
2221 patients seen in health fair at health centers
जिले में रविवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे सीएम आरोग्य मेले में 2221 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें 878 पुरुषों, 1070 महिलाओं और 273 बच्चों को देखा गया। इस दौरान चार लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले और 22 लोगों में खून की कमी भी मिली है। चिकित्सकों ने लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मेले में 179 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर 1362 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गईं, जिसमें 774 व्यक्तियों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट किया गया। सभी निगेटिव पाये गए। 107 लोगों की मलेरिया जांच में तीन पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने शहरी पीएचसी पांडेयपुर व पहाड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे सीएम आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed