फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   220 teachers from 15 states will undergo training at Kashi Vidyapith over 12 days.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में 12 दिनों तक 15 प्रदेशों के 220 शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण

Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
220 teachers from 15 states will undergo training at Kashi Vidyapith over 12 days.
काशी विद्यापीठ के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति : 2020 एवं शैक्षिक सुधार विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमाकांत सिंह ने बताया कि रिफ्रेशर कार्यक्रम में 15 प्रदेशों से 220 शिक्षकों ने प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया है। साथ ही इसमें 20 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ भी शामिल रहेंगे। प्रो. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की शिक्षा को नया स्वरूप और नई दिशा प्रदान करने की दूरदर्शी पहल है। कार्यक्रम के सह समन्वयक डॉ. ध्यानेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस रिफ्रेशर कार्यक्रम से अनुभव आधारित, कौशल आधारित, और समझ पर आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने हेतु शिक्षक अभिप्रेरित हो सकेंगे। 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला होंगे। अध्यक्षता काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed