फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भगवान जगन्नाथ को लगा काढ़े का भोग

भगवान जगन्नाथ को लगा काढ़े का भोग

Sat, 30 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ को लगा काढ़े का भोग
अत्यधिक स्नान के बाद बीमार होकर विश्राम गृह में स्वास्थ्य लाभ कर रहे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को शुक्रवार को काली मिर्च के काढ़े का भोग लगाया गया। बाद में यही काढ़ा भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार को जलयात्रा के दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के विग्रहों को स्नान कराया था। रात 10 बजे अस्वस्थ होने पर उन्हें विश्राम गृह में ले जाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह न तो मंदिर का कपाट खुला और न ही आरती व पूजन हुआ। दोपहर में भोग भी नहीं लगा। शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को काली मिर्च के काढ़े का भोग लगाया गया। इसी दौरान धूपबत्ती से आरती की गई। इसके पश्चात फिर भगवान विश्राम में चले गए। भोग लगे काढ़ा का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने बताया कि यही प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। स्वस्थ होने के बाद भगवान सुबह श्वेत वस्त्र में भक्तों को दर्शन देंगे। इसी दिन परवल के जूस का भोग लगेगा। बताया कि मान्यता है कि भगवान को भोग लगा काढ़ा पीने से श्रद्धालुओं को रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed