{"_id":"59496b984f1c1b59508b47ad","slug":"21497983896-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के नाम पर छिड़ी जंग, उलझा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के नाम पर छिड़ी जंग, उलझा प्रशासन
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महापुरुषों की प्रतिमा लगाने को लेकर छात्रनेताओं-विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच जंग तेज हो गई है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में लगवा ली है, महामंत्री स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने की तैयारी में है। उपाध्यक्ष ने शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा लगाने से मना करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन के बाद अनशन शुरू कर दिया।
उपाध्यक्ष के मुताबिक पुस्तकालय के सामने ज्ञान विज्ञान पार्क में छात्रसंघ अध्यक्ष ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाई, महामंत्री ने प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने मना नहीं किया अब शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा लगाने के मेरे प्रस्ताव को साजिशन खारिज कर दिया गया। पिछले दिनों धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो सोमवार शाम से अनशन शुरू किया। इस बीच बुधवार दिन में पहुंची मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने अनशनकारियों की सेहत की जांच की। उधर शाम कुलसचिव ओमप्रकाश ने कुलानुशासक प्रो. सभाजीत यादव की मौजूदगी में जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।