{"_id":"6402c4970c57c9c39a01a086","slug":"2139-candidates-of-high-school-and-inter-left-the-exam-na-news-c-20-1-88772-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हाईस्कूल एवं इंटर के 2139 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हाईस्कूल एवं इंटर के 2139 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार को आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 2139 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा रहीं। शांतिपूर्ण व्यवस्था में दोनों पॉली की परीक्षा संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल में कुल 28558 रेगुलर एवं 76 प्राइवेट संस्था से पंजीकृत विद्यार्थी है। शुक्रवार को पहली पॉली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 26520 रेगुलर एवं 64 प्राइवेट पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। इस तरह से कुल 2050 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुई। परीक्षा न देने वालों में सबसे अधिक छात्राओं की संख्या हैं। दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। संस्कृत विषय में कुल 1226 रेगुलर एवं 44 छात्र-छात्राएं प्राइवेट पंजीकृत हैं। संस्कृत विषय से पढ़ाई करने वालों में छात्रों की तुलना में छात्राएं अधिक पंजीकृत हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष सिर्फ 1141 रेगुलर एवं 40 प्राइवेट पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दिया। इस तरह से 85 रेगुलर एवं चार प्राइवेट पंजीकृत विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि दोनों पॉली की परीक्षा शांतिपूर्ण व्यवस्था में संपन्न हो गई।
परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने खेली होली
होली से पूर्व परीक्षा देकर खाली हुए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को होली खेला। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बाहर छात्राएं होली खेलते हुए देखी गई। इसी तरह से अन्य केंद्रों पर होली खेला गया और परीक्षार्थियों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी भी ली।