फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वेटिंग लिस्ट में चला जा रहा कंफर्म टिकट

वेटिंग लिस्ट में चला जा रहा कंफर्म टिकट

Sat, 22 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
वेटिंग लिस्ट में चला जा रहा कंफर्म टिकट
वाराणसी। माहनगरी के कुछ यात्रियों को आजकल अजीबोगरीब समस्या से गुजरना पड़ रहा है। उनका कंफम टिकट वेटिंग में बदल जा रहा है। कई लोगों को तो अपनी यात्रा तक कैंसिल करानी पड़ी है। इसका कारण महानगरी का एक कोच न लगाया जाना है।
विज्ञापन

रेल सूत्रों की मानें तो महानगरी का एस-14 कोच लगकर नही आ रहा है। इसकी वजह से उसमें अपनी सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों के टिकट अपने आप वेटिंग टिकट में चले जा रहे है। जब उन्हें सीट नही मिल रही है तो वह हंगामा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समस्या 29 जुलाई तक चलेगी। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की कमी की वजह से मुंबई से यह बोगी नही आ रही है। उनका यह भी दावा है कि सभी यात्रियों को सीट मिल रही है। कैंसिल टिकट, वीआईपी कोटा आदि के माध्यम से सभी को सीट दी जा रही है। जो भी पर हर रोज हो रहा यात्रियों का हंगामा कुछ अलग कहानी बता रहा है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 30 जुलाई से 25 सितंबर तक एक बोगी कम करने की बात चल रही है जो इस समस्या को गंभीर बना सकती है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के बीच सफर को आसान बनाएगी विशेष ट्रेन
वाराणसी। प्रशासन ने आगामी त्योहार पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाडी संख्या 07091 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर के तक प्रत्येक मंगलवार को 13 ट्रिप में चलाई जा रही है। यह ट्रेन रात 9:40 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी तथा गुरुवार को वाराणसी स्टेशन पर सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी। यहां से 05:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07092 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही है। यह ट्रेन रक्सौल से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा वाराणसी कैंट स्टेशन पर शनिवार को रात 1:10 बजे पहुंचेगी। प्रस्थान समय 1:25 बजे रहेगा। यह ट्रेन रविवार को सुबह 6:55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में इलाहाबाद जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन, मुग़ल सराय जंक्शन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed