{"_id":"64a03b0d993b785c5f01bed8","slug":"200-seats-allotted-in-iit-bhu-computer-science-craze-varanasi-news-c-20-vns1013-275763-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में दाखिले के लिए 200 छात्रों ने जमा की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में दाखिले के लिए 200 छात्रों ने जमा की फीस
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में दाखिले के लिए 200 छात्रों ने जमा की फीस
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिले का क्रेज ज्यादा, पहली पसंद बना
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में दाखिले के लिए 200 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा कर दी। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिले का क्रेज ज्यादा है। फीस जमा करने वाले छात्रों की सीटें लॉक कर दी गई हैं। अब जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन होगा, फिर दाखिले की अंतिम औपचारिकता पूरी की जाएगी।
छह चरणों की काउंसिलिंग से आईआईटी बीएचयू की 1589 सीटें भरी जानी हैं। इनमें बीटेक की 1163, इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री प्रोग्राम की 400 और आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन कोर्स की 26 सीटें शामिल हैं। इन सीटों को भरने के लिए आईआईटी प्रशासन ने अब तक 1800 छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन कराए हैं। सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। फीस जमा कराके सीटें लॉक कराई जा रही हैं।
मेकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. एपी हर्षा की देखरेख में काउंसिलिंग कराई जा रही है। प्रो हर्षा ने बताया कि छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस है। इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स में रुचि दिखा रहे हैं। मेकेनिकल, बायोटेक्नाेलॉजी, फिजिक्स में छात्रों की कम रुचि दिख रही है। जेईई एडवांस्ड में विषयवार कट ऑफ अंक के अनुसार छात्रों को अलग-अलग विषयों की सीट आवंटित की जा रही है।