फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 for three posts of village headVoting will be held on 12th

ग्राम प्रधान के तीन पदों के लिए 20

Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
20 for three posts of village headVoting will be held on 12th
जिले के तीन गांवों में प्रधान और 149 ग्राम पंचायत सदस्य के के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। पंचायत के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है और 12 दिसंबर को ब्लाक मुख्यालयों पर इन पदों के लिए नामांकन किए जाएंगे। 21 दिसंबर को मतगणना के बाद इन पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के रिक्त तीन पदों में चिरईगांव ब्लाक के सरैया नम्बर-2, सेवापुरी ब्लाक के देईपुर व ब्लाक हरहुआ के इंदवार में चुनाव होने हैं। इसके अलावा रिक्त 149 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम प्रधान के रिक्त तीन पदों के लिए 10 बूथ बनाए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में पंचायत के रिक्त पदों के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के चुनाव के लिए आरओ व एआरओ की तैनाती जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पहले ही कर दी गई है। दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी आरओ को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर रिक्त पदों की जानकारी दी जाए। पद आगे खाली न रहे, इसकी कोशिश की जाए। प्रधान से संपर्क साध कर रिक्त ग्राम पंचायत की सीट पर भी उम्मीदवार को खड़ा कराने की कोशिश हो ताकि ग्राम पंचायतें अपना दायित्व सही ढंग से बिना किसी बाधा के संपन्न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed