फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   195 villages and localities in Varanasi affected by floods 46 relief camps and 21 flood outposts are on alert

काशी में बाढ़ का खतरा: बाढ़ की चपेट में आते हैं 195 गांव-मोहल्ले, 46 राहत शिविर व 21 बाढ़ चौकियां अलर्ट

Wed, 19 Aug 2026 04:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 19 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बाढ़ प्रभावित 195 गांव-मोहल्ले चिह्नित किए गए हैं। वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर 46 राहत शिविर और 21 बाढ़ चौकियां अलर्ट हो गई हैं। 

विज्ञापन
195 villages and localities in Varanasi affected by floods 46 relief camps and 21 flood outposts are on alert
वाराणसी में बाढ़ की फाइल फोटो - फोटो : पुलिस

विस्तार

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 46 बाढ़ राहत शिविर और 21 बाढ़ चौकियां तैयार हैं। 195 गांव और मोहल्लों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी और आपदा मित्रों की मॉक ड्रिल कर तैयारियों को परखा जा चुका है। गंगा के जलस्तर की जानकारी केंद्रीय जल आयोग से हर दो घंटे पर ली जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक बाढ़ कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0542-2508550, 0542-2504170, 1077 और मोबाइल नंबर 9140037137 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ की स्थिति में जीरो रिस्पांस टाइम के उद्देश्य से सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सजगता के साथ काम करें और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


एडीएम ने मंगलवार को संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए बाढ़ राहत शिविरों, बाढ़ चौकियों और उपलब्ध अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को बिना किसी विलंब के सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी, राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

46 बाढ़ राहत शिविर
जिला प्रशासन के अनुसार वाराणसी में कुल 46 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इनमें तहसील सदर में 37, राजातालाब में छह और पिंडरा में तीन राहत शिविर शामिल हैं। इन राहत शिविरों की अनुमानित क्षमता 7,392 लोगों की है। इसके अतिरिक्त तहसील सदर में 15 अस्थायी बाढ़ राहत शिविर भी तैयार किए गए हैं। इनकी अनुमानित क्षमता 3,785 लोगों की है। प्रशासन ने राहत शिविरों में नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।
 
21 बाढ़ चौकियां, सात वायरलेस चौकियां
कुल 21 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें सात वायरलेस बाढ़ चौकियां शामिल हैं। इनमें सदर तहसील के 150, राजातालाब के 24 और पिंडरा तहसील के 21 गांव एवं मोहल्ले शामिल हैं।

मेडिकल और पशु चिकित्सा टीमें तैयार
स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीमों का गठन कर दिया है। पशुपालन विभाग ने भी पशुओं के उपचार के लिए चिकित्सकों की टीम तैयार की है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई है। नाविकों को 33300 लाइफ जैकेट वितरित किए जा चुके हैं। सभी चिह्नित बाढ़ राहत शिविरों की जियो टैगिंग पूरी की जा चुकी है।

बाढ़ से निपटने की तैयारी एक नजर में

  • 46 स्थायी बाढ़ राहत शिविर
  • 7,392 लोगों की स्थायी राहत शिविरों में अनुमानित क्षमता
  • 15 अस्थायी बाढ़ राहत शिविर
  • 3,785 लोगों की अस्थायी शिविरों में अनुमानित क्षमता
  • 21 बाढ़ चौकियां
  • 7 वायरलेस बाढ़ चौकियां
  • 195 गांव और मोहल्ले संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिह्नित
  • 150 सदर तहसील के गांव-मोहल्ले
  • 24 राजातालाब तहसील के गांव-मोहल्ले
  • 21 पिंडरा तहसील के गांव-मोहल्ले
  • 33,300 लाइफ जैकेट नाविकों को वितरित
  • हर दो घंटे में गंगा के जलस्तर की निगरानी
  • राहत शिविरों की जियोटैगिंग पूरी
  • मेडिकल और पशु चिकित्सा टीमें तैयार


बाढ़ कंट्रोल रूम

  • 0542-2508550
  • 0542-2504170
  • 1077

मोबाइल : 9140037137

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed