फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किला ही नहीं धरोहर भी है

किला ही नहीं धरोहर भी है

Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
किला ही नहीं धरोहर भी है
वाराणसी। सभ्यताओं का संगम हो या ऐतिहासिक बेशकीमती मुद्राएं। संग्रहालय में स्वर्ण्म इतिहास से लेकर वर्तमान तक का सफर करने का मौका मिलता है। संग्रहालय में रखी वस्तुएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर तथा प्रकृति को प्रदर्शित करती हैं। गंगा के पूर्वी तट पर 1742 में राजा मंशाराम द्वारा रामनगर किला स्थापित किया गया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अन्य देशी रियासतों की भांति यहां भी राजतंत्र की समाप्ति हो गई और बनारस स्टेट, देशी रियासत का भी भारतीय गणराज्य में विलय हो गया। रामनगर दुर्ग में संग्रहीत अति दुर्लभ कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के विचार से महाराजा विभूति नारायण सिंह ने दुर्ग के अंदर ही एक संग्रहालय में समस्त राजसत्ता तथा राज परिवार की कलाकृतियों को कई वीथिकाओं में सुसज्जित कराकर रखा था।
विज्ञापन

संग्रहालय
रामनगर संग्रहालय में खूबसूरती से नक्काशी की गई बालकानी, भव्य मंडप और खुले आंगन का भव्य रूप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही संग्रहालय में कई प्राचीन वस्तुओं का नायाब कलेक्शन है, जिनमें प्राचीन घड़ियां, पुराने शास्त्रागार, तलवारें, पुरानी बंदूकें, विनटेज कार और हाथी के दांतों की बग्गी, पालकी और हाथी के दांत के कई सामान के साथ ही कई प्रकार के वाद्ययंत्र शामिल हैं। इसके साथ ही शाही परिवारों के मध्ययुगीन वेशभूषा, आभूषण और फर्नीचर आदि पर कई गई उम्दा कारीगरी का नमूना भी है। यहां मध्यकालीन युग के राजा-रजवाड़ों की शानों शौकत का भी नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

खगोलीय घड़ी
- सबसे अद्भुत वो दुर्लभ खगोलीय घड़ी है जो न केवल समय बताती है, बल्कि साल, महीना, सप्ताह और दिन के साथ-साथ सूर्य, चंद्र और अन्य ग्रहों का खगोलीय विवरण भी देती है। इस घड़ी का निर्माण वर्ष 1852 में बनारस के शाही दरबार के खगोलविद मूलचंद ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किले का निर्माण
इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में राजा बलवंत सिंह ने कराया था। यह महल काशी नरेश का शाही निवास था। इस संग्रहालय का सबसे अहम हिस्सा विद्या मंदिर है, जो शासकों के काल की अदालत का प्रतिनिधित्व करता है। इस किले में रखी तोप, चांदी का सिंहासन और कई ऐसी चीजें हैं जो अंग्रेजों के समय की याद दिलाती हैं।
और कुछ खास
रामनगर किले में स्थित सरस्वती भवन में मनुस्मृतियों, पांडुलिपियों, विशेषकर धार्मिक ग्रंथों का दुर्लभ संग्रह सुरक्षित है। यहां गोस्वामी तुलसीदास की एक पांडुलिपि की मूल प्रति भी रखी है। यहां मुगल मिनियेचर शैली की बहुत सी पुस्तकें रखी हैं, जिनके आवरण पृष्ठ काफी सुंदर हैं।

इतिहास- 18 मई को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 1983 में 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया था। इसका उद्देश्य आम जनता में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें संग्रहालयों में जाकर अपने इतिहास को जानने के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed