फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टिकट के जरिए पर्यटकों से मतदान की अपील

टिकट के जरिए पर्यटकों से मतदान की अपील

Fri, 12 Apr 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
टिकट के जरिए पर्यटकों से मतदान की अपील
सारनाथ। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। भारतीय पर्यटकों को पुरातात्विक खंडहर परिसर में प्रवेश के टिकट पर ‘मतदान अवश्य करें’ की मोहर लगाई जा रही है।
विज्ञापन

इस तरह के टिकट की शुरुआत गुरुवार को सुबह 9 बजे संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद्मलोचन शाहू और निदेशक दीपिका पोखरन ने प्रवेश टिकट पर मोहर लगा कर की। पुरातत्व विभाग के पुरातत्वविद् डॉ. नीरज सिन्हा ने बताया कि स्मारक स्थलों पर आने वाले भारतीय पर्यटकों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। सारनाथ के संग्रहालय, मान महल, लार्ड कार्नवालिस मकबरा गाजीपुर, शाही किला जौनपुर सहित अन्य स्मारक स्थलों के प्रवेश टिकट पर भी ऐसी ही मोहर लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी पर्चे के माध्यम से मतदान की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी के पर्चे पर ‘दो मिनट निकालिए वोट के लिए’ और 19 मई को करें मतदान, वाराणसी का बढ़ाए मान जैसे श्लोगन वाली मोहर लगाई जा रही है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मतदान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान की अपील
वाराणसी। तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई। स्वीप के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में टीम ने मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी और छात्राओं से घर के आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उधर, लोकबंधु राजनारायण राजकीय कन्या इंटर कॉलेज टिकरी और कन्या कुमारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लक्ष्मीकुंड लक्सा से छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed