फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कुंद हो गई सतर्कता समितियों की धार

कुंद हो गई सतर्कता समितियों की धार

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कुंद हो गई सतर्कता समितियों की धार
ज्ञानपुर। खाद्यान्न वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और अनाज की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से गठित सतर्कता निगरानी समितियां कागज में सिमट कर रह गई हैं। ग्राम पंचायत से लेकर जिलास्तर तक गठित समिति प्रशासन की लापरवाही के कारण निष्क्रिय हो गई हैं। इसके चलते कोटेदारों की मनमानी की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां उजागर होती रही हैं। अनाज के उठान से लेकर उपभोक्ताओं को वितरित करने तक की प्रक्रिया में धांधली बरती जाती है। यही नहीं, गरीबों के अनाज की कालाबाजारी भी खूब होती है। खाद्य सुरक्षा कानून अधिनियम के लागू होने के बाद शासन ने ग्राम पंचायतों से लेकर जिलास्तर तक सतर्कता निगरानी समिति को गठित करने का निर्देश दिया था। इस पर करीब चार साल पूर्व समितियां तो गठित की गई लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते ये प्रभावी नहीं हो सकीं। ग्राम सभा की समिति में तीन उपभोक्ता, ग्राम प्रधान और शिक्षक समेत छह सदस्य होते हैं, जो अनाज के उठान से लेकर कोटे तक पहुंचाने के दौरान निगरानी रखते हैं। निगरानी समिति को निष्क्रिय बनाने के लिए कोटेदार अपने चहेते उपभोक्ताओं को शामिल कर लिए हैं। जिससे समिति कोटे की दुकानों पर बेहतर ढंग से प्रभावी नहीं हो पा रही है। इसी तरह ब्लॉक और जिलास्तर पर गठित समिति भी शोपीस बनकर ही रह गई हैं। जिससे शासन की मंशा अनुसार आम लोगों को तमाम दुश्वारियां सहनी पड़ती है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर निगरानी समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाता है। कहीं से शिकायत आएगी तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed