फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में बवाल मामले में 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा0

बीएचयू में बवाल मामले में 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा0

Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल मामले में 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा0
वाराणसी। बीएचयू में शुक्रवार रात हुए बवाल में बारातियों और छात्रों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लंका थाने में बारातियों की ओर से तीन और बीएचयू के छात्रों की ओर से एक तहरीर लंका थाने में दी गई थी। पुलिस ने चारो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीएचयू के एक कम्युनिटी हाल में शुक्रवार की रात छात्रों और वैवाहिक समारोह में शामिल लोगों में मारपीट हो गई थी। कई वाहनों में तोड़फोड़ के साथ एक कार में आग लगा दी गई थी। कम्युनिटी हाल को महामनापुरी निवासी और बीएचयू आईआईटी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंचम यादव ने अपनी बेटी की शादी के लिए बुक कराया था। पंचम की तहरीर के मुताबिक शादी समारोह में बीएचयू के 30-40 छात्र घुस आए थे। पूछताछ करने पर छात्रों ने विवाद कर लिया। फिर मारपीट करते हुए पथराव किया। दो दर्जन चार व दो पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

दूसरी तहरीर समारोह में शामिल शहर के सोनिया निवासी कार चालक विशाल सिंह ने दी है। उसने बताया कि कार के मालिक इलाहाबाद निवासी योगेंद्र सिंह हैं। वह उनकी कार लेकर समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। तीसरी तहरीर नगवां स्थित शिवप्रसाद गुप्त कालोनी के अवधेश प्रधान ने दी है। इनका आरोप है कि इनकी स्विफ्ट डिजायर कार में तोड़फोड़ की गई है। उधर चौथी तहरीर छात्रों की ओर से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed