फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19.12 crore devotees visited Kashi Vishwanath Dham in 37 months

काशी विश्वनाथ धाम: 37 महीने में 19.12 करोड़ भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, 2022 में पहुंचे सबसे अधिक श्रद्धालु

Tue, 17 Dec 2024 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Dec 2024 11:24 AM IST
सार

बाबा विश्वनाथ धाम में पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। ऐसे में बाबा के दरबार में 37 महीने में 19.12 करोड़ भक्तों ने मत्था टेका। आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। 

विज्ञापन
19.12 crore devotees visited Kashi Vishwanath Dham in 37 months
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक 19 करोड़ से अधिक लोगों ने बाबा के दर्शन किए। यानी 37 महीने में कुल 19 करोड़ 12 लाख 83 हजार 57 श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में मत्था टेका। बात करें आंकड़ों की तो मई 2024 में सबसे अधिक 95.63 लाख श्रद्धालु और मई 2023 में सबसे कम 31.55 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


दिसंबर 2024 में 15 दिनों में 18.91 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या 2022 में रही। 
विज्ञापन


2022 में सात करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में लगाई थी हाजिरी
साल 2022 में सात करोड़ 11 लाख 47 हजार 210 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी। इसके बाद 2023 में श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच करोड़ 73 लाख 10 हजार 210 था। वहीं, 2024 में 15 दिसंबर तक पांच करोड़ 79 लाख 83 हजार 27 श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार 13 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक 48.42 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर महीने 51.67 लाख भक्त पहुंचते हैं बाबा के धाम

मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद दिसंबर 21 से 15 दिसंबर 24 तक यानी 37 महीने में 19.12 करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। औसतन हर महीने 51.67 लाख और रोजाना 1.74 लाख श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। लोकार्पण के बाद से ही लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed