{"_id":"5cdf17debdec2207476e2b45","slug":"181558124510-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीनाथ के दर्शन के बाद काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीनाथ के दर्शन के बाद काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री और वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी शनिवार शाम वाराणसी पहुंच सकते हैं। बद्रीनाथ में दर्शन पूजन के बाद उनके सीधे काशी पहुंचने की उम्मीद है। वह यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा कर सकते हैं। 19 मई को प्रत्याशी के रूप में मौजूद रहने के बाद शाम को वह वापस लौटेंगे।
पूर्र्वांचल को साधने के लिए भाजपा सातवें चरण के मतदान से पहले वर्ष 2017 के फार्मूले को दोहराने में जुटी थी, मगर चुनाव प्रचार में अति व्यस्त होने के कारण पीएम मोदी का काशी प्रवास का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। हालांकि नामांकन से पहले 26 मई को कार्यकर्ताओं से संवाद में पीएम मोदी ने अपने चुनाव की जिम्मेदारी उन्हें सौंपकर मतदान के बाद आने का वादा किया था। लेकिन, पार्टी पूर्वांचल की अन्य सीटों को साधने के लिए पीएम मोदी के काशी में प्रवास के लिए प्रयासरत थी। सातवें चरण के मतदान का चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही पीएम केदारनाथ और बद्रीनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए।
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी 18 मई की शाम को बद्रीनाथ से सीधे काशी पहुंच सकते हैं और रात्रि विश्राम के बाद 19 मई को बतौर प्रत्याशी यहां रुककर चुनाव प्रबंधन की निगरानी कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि मतदान से पहले पीएम मोदी का एक दिन का काशी प्रवास तय किया गया था, मगर देश के अन्य क्षेत्रों में व्यस्तता के कारण उनका प्रवास संभव नहीं हो पाया। प्रचार थमने के बाद केवल प्रत्याशी ही संसदीय सीट पर रह सकता है। ऐसे में पीएम मोदी बतौर सांसद वाराणसी पहुंचकर प्रत्याशी के रूप में 19 मई को काशी का भ्रमण कर सकते हैं।