{"_id":"5c8abd3ebdec2214222a7874","slug":"181552596286-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने चली एक से बढ़कर एक चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने चली एक से बढ़कर एक चाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी जिला शतरंज संघ के संयोजन में सरस्वती इंटर कॉलेज बुलानाला में आयोजित जिला शतरंज प्रतियोगिता के पांचवे दिन वरिष्ठ वर्ग का मैच खेला गया। इसमें 21 रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में शांभवी श्रीवास्तव प्रथम स्थान पर, प्रकाश वैष्णवी दूसरे स्थान, नियति विक्रम सिंह तीसरे तथा रिद्धिमा सिंह चौथे स्थान पर रहीं।
वरिष्ठ वर्ग में कुल पांच चक्रों की बाजी खेली गई। टॉप बोर्ड पर काले मोहरों के साथ खेलते हुए स्वप्निल राज ने रोमांचक मुकाबले में अपने से अधिक रेटेड खिलाड़ी दिलीप त्रिपाठी के साथ बाजी ड्रा खेलकर 4.5 अंको के साथ विजेता बने। सार्थक दत्ता चार अंको से दूसरे स्थान पर तथा अमित तिवारी चार अंकों से ही तीसरे स्थान पर रहे। दिलीप त्रिपाठी, साहब अहमद फ ारूकी, ऋ षि कुमार पांडेय तथा आयुष पटेल 3.5 अंकों के साथ क्रमश: चौथे से सातवें स्थान पर रहे। भोला नाथ गुप्ता, दिनेश कुमार पांडेय, राजेश रंजन और नरायन यादव तीन अंको के साथ क्रमश: आठवें से ग्यारहवें स्थान पर रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अनिल कुमार बजाज व विशिष्ट अतिथि अंकुर चड्ढा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार, दीपक सैगल, एसी के गांगुली, दिनेश मेहरोत्रा, गौतम अरोड़ा आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक कविता पटेल रहीं। कुलभास्कर सिंह सह निर्णायक रहे।