फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फल विक्रेता को चाकू मारा, मरा समझ खेत में फेंका

फल विक्रेता को चाकू मारा, मरा समझ खेत में फेंका

Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता को चाकू मारा, मरा समझ खेत में फेंका
मिर्जामुराद। मेंहदीगंज (रखौना) गांव स्थित मारवाड़ी आई हास्पिटल कैंपस के पीछे कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर एक फल विक्रेता को अगवा कर चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किया। इसके बाद उसे मृत समझ गेहूं के खेत में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फल विक्रेता को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव निवासी फल विक्रेता विजय कुमार गुप्ता बुधवार को जमीन विवाद के संबंध में कचहरी के लिये निकला। रास्ते से ही कार सवार बदमाशों ने फल विक्रेता को अगवा कर लिया और असलहे के बल पर दिन भर इधर-उधर घुमाते रहे। रात होने पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फल विक्रेता को मेहंदीगंज (रखौना) गांव स्थित खेत में फेंक दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से कई वर्षों से विवाद चल रहा है और कोर्ट में मामला लंबित हैं। मामले में समझौते के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मिर्जामुराद पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed