{"_id":"5c4f6402bdec22121f030171","slug":"181548706818-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों पर जीवंत होगी कबीर की गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरों पर जीवंत होगी कबीर की गाथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। साधक का सामान्य जीवन जीने वाले फक्कड़ कबीर की जीवनगाथा और उनके संदेशों को दुनिया के सामने जीवंत करने की तैयारी की जा रही है। लहरतारा स्थित जन्मस्थली पर राजस्थान के लाल पत्थरों, संगमरमर और शीशे पर कबीर की जीवनी और संदेशों को उकेरा जाएगा।
लहरतारा स्थित कबीर मठ के प्रथम हाल में कमल के फूल में कबीर के जन्म लेने की गाथा को मूर्तियों के माध्यम से बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर के हाल को भव्य स्वरूप देने के साथ ही कबीर के संदेशों को भी चित्रित किया जाएगा। समाधिस्थल को गर्भगृह का स्वरूप देकर कांच की डिजाइन से विभिन्न वृतांतों को आकार दिया जाएगा। कबीर के जीवनदर्शन पर तैयार हो रही प्रदर्शनी की लागत पांच करोड़ रुपये है और यह लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जाएगी।
कंसलटेंट कंपनी रिट्ज इनकॉरपोरेट्स के संचालक रितेश कश्यप ने सोमवार को निर्माण को लेकर चर्चा की। बताया कि बेसमेंट में एक प्रदर्शनी तैयार की जा रही है, जिसमें कबीर का पूरा जीवन चक्र और उनपर लिखी गईं किताबों को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी डिजाइनिंग का काम भी दो-चार दिनों में ही शुरू कर दिया जाएगा।