{"_id":"5c27de08bdec2256cf3e88c3","slug":"181546116616-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोकी किसानों की संकल्प यात्रा, झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोकी किसानों की संकल्प यात्रा, झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के देवता तालाब में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना के नेतृत्व में रिंग रोड फेज 2 के विरोध में किसानों ने संकल्प सभा करने के बाद संकल्प यात्रा निकाली। संकल्प यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के सभास्थल पर जाने के लिए रवाना हुई। पुलिस एवं प्रशासन ने परमपुर प्राथमिक विद्यालय के पास किसानों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई।
किसानों ने संकल्प यात्रा को समाप्त करते हुए परमपुर प्राथमिक विद्यालय में सभा शुरू की। सभा में किसानों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों की जमीन छीनी जा रही है और उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। मोर्चा के जिला संयोजक ने राजातालाब तहसीलदार अवनीश यादव को चार सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की 4 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संकल्प यात्रा में श्वेता राय, दिनेश तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, लाल बिहारी, रामलाल, रघुनाथ पटेल, विनोद गुप्ता, राजकुमारी देवी, जय प्रकाश मिश्रा, विजय शंकर गुप्ता, योगी राज पटेल दर्जनों किसान मौजूद रहे।