फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घोटाला करने वालों को बचा रहा जिला प्रशासन0

घोटाला करने वालों को बचा रहा जिला प्रशासन0

Sun, 01 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
घोटाला करने वालों को बचा रहा जिला प्रशासन0
वाराणसी। जिला पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर गोलमाल के मामले में प्रशासन घपलेबाजों को बचाने में जुट गया है। यह आरोप जिला पंचायत सदस्यों ने लगाया है। सदस्यों का कहना है कि इस मामले में डीएम ने सीडीओ से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। दो सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से 22 मार्च को मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर, रामचंद्र पाल, कुंवर वीरेंद्र, भारतेश्वर पटेल रिंकू, जगदीश नारायण गुप्ता, गायत्री कन्नौजिया, रीता सोनकर, राजकुमार चौहान, सुरेंद्र पटेल और जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस मंडलायुक्त को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने एक सप्ताह में जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी। इससे पहले जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सीडीओ सुनील कुमार वर्मा से तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी थी। बताया जाता है कि कानूनी प्रावधानों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सीडीओ जांच नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed