{"_id":"59adb6d94f1c1b3e738b51fb","slug":"181504556761-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामनेघाट पुल की लोड टेस्टिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामनेघाट पुल की लोड टेस्टिंग कल
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा पर बने बहुप्रतीक्षित सामनेघाट-रामनगर पुल की लोड टेस्टिंग बुधवार को होगी। सेतु निगम ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पुल का भार परीक्षण बीएचयू इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों और छात्रों की मौजूदगी में कराया जाएगा। पुल पर एक छोर से दूसरे छोर तक भारी वाहन चौबीस घंटे तक खड़े कराए जाएंगे। इस दौरान सेतु निगम के अलावा बीएचयू इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों की टीम पुल की क्षमता परखेगी।
इसके बाद यह तय होगा कि कितने टन तक के वाहन इस पुल से गुजर सकेंगे। भार परीक्षण के बाद पुल के लोकार्पण की तारीख शासन स्तर से तय की जाएगी। इस पुल के निर्माण की शुरुआत 2007 में हुई थी। तकरीबन दस साल बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है। इसके चालू होने से रामनगर और वाराणसी की दूरी कम हो जाएगी। रोजाना आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिलेगी। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरयू खान ने बताया कि भार परीक्षण के बाद ही यह निर्धारित किया जाएगा कि कब से इसे चालू किया जाए। लोड टेस्टिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शासन से आदेश के बाद शुरू होगा फुलवरिया फोरलेन का निर्माण
फुलवरिया फोरलेन निर्माण के लिए सेतु निगम शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। इसके परियोजना प्रबंधक केआर सूदन ने बताया कि 350 करोड़ की इस योजना के तहत 53 और 56 करोड़ के दो आरओबी का निर्माण होना है। इसके अलावा वरुणा नदी पर 34 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जाना है। बाकी 187 करोड़ का काम पीडब्ल्यूडी को कराना है। जबकि, 20 करोड़ का काम कैंट बोर्ड को कराना है। पुल का निर्माण कराने के लिए कुछ सामान वरुणा पुल के आसपास रखा गया है। शासन से जैसे आदेश मिलेगा काम शुरू करा दिया जाएगा।