फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर दिखने लगी सुविधा और खूबसूरती की झलक

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर दिखने लगी सुविधा और खूबसूरती की झलक

Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर दिखने लगी सुविधा और खूबसूरती की झलक
वाराणसी। फोर लेन के रूप में विकसित किए जा रहे वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर अब सुविधा और खूबसूरती की झलक दिखने लगी है। कई स्थान पर तैयार हो चुके सीसी रोड पर फर्राटा वाहन फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं तो वहीं मार्ग के डिवाइडर पर लगाए जा रहे खजूर के पेड़ हर आने-जाने वाले का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन

शिवपुर स्थित संत अतुलानंद से बाबतपुर मार्ग की ओर मुड़ते ही बड़े पैमाने पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य नजर आने लगता है। जगह-जगह डायवर्जन और व्यापक निर्माण के चलते होने वाली दिक्कतों से ज्यादा इस मार्ग की बदलती तस्वीर पर लोग चर्चा करते नजर आ रहे हैं। 18 किलोमीटर लंबे मार्ग में कई स्थान पर सीसी रोड बनकर तैयार है। यही नही लंबी दूरी तक एक तरफ की सीसी रोड बन चुकी है। इसपर आते ही वाहनों की रफ्तार दोगुनी हो जा रही है। यही नही इस मार्ग पर बन रहा फ्लाईओवर भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। फ्लाईओवर के तैयार हो चुके कुछ हिस्से के नीचे से गुजरने के दौरान लोग इसकी तुलना मेट्रो सिटीज के हालिया बने फ्लाईओवर से करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि फोटो और सेल्फि वगैरह भी ली जा रही है। इस मार्ग पर एक और चीज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एयरपोर्ट के मोड़ से लेकर कुछ किलोमीटर तक सड़क के डिवाइडर पर खजूर के पेड़ लगाए जा रहे हैं। लगभग 15 से 20 फुट ऊंचे खजूर के पेड़ को लगाया जा रहा है। उनकी श्रृंखला और एक रूपता हर किसी का ध्यान खींच रही है। लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने के बाद सुविधा और खूबसूरती दोनो बढ़ जाएगी। 15 से 30 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed