{"_id":"5cae579ebdec221468053015","slug":"171554929566-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर नहर पुलिया के समीप बुधवार की सुबह मालवाहक की टक्कर से ट्रैक्टर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक शिवदासपुर निवासी अमलेश यादव (40) की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी अमलेश यादव बाबतपुर गांव के समीप स्थित ट्रैक्टर एजेंसी में चालक का काम करता था। सुबह तीन बजे के लगभग अमलेश एजेंसी से ट्रैक्टर लेकर आजमगढ़ के लिए निकला था। बाबतपुर नहर पुलिया के समीप मालवाहक ने ओवरटेेक करने के दौरान पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट कर खाई में जा गिरा और अमलेश की मौत हो गई। सूर्योदय के बाद ग्रामीण निकले तो उन्हें ट्रैक्टर पलटा हुआ दिखा और सूचना पुलिस को दी गई। अमलेश के बड़े भाई कमलेश की तहरीर पर बड़ागांव थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बेटी के विवाह के लिए लड़का खोज रहा था अमलेश
सड़क हादसे में अमलेश की मौत की खबर शिवदासपुर निवासी उसके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी उषा यादव अचेत हो गई। तीन बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि अमलेश इन दिनों कामकाज से खाली होने के बाद बड़ी बेटी सोनिया की शादी के लिए लड़का खोज रहा था। कहता था कि बेटी की शादी धूमधाम से करूंगा लेकिन नियति ने कुछ और ही निर्धारित कर रखा था।