फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दौलतपुर के इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट, पूरी रात गुल रही बिजली

दौलतपुर के इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट, पूरी रात गुल रही बिजली

Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर के इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट, पूरी रात गुल रही बिजली
वाराणसी। दौलतपुर उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में शनिवार की आधी रात बाद जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से पूरी रात प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। रविवार की सुबह करीब सात बजे दूसरे इनकमिंग पैनल के जरिए बसकप्लर के सहारे आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लोड अधिक होने पर अकथा फीडर से जुड़े क्षेत्रों को न्यू दौलतपुर उपकेंद्र पर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

दौलतपुर उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल नंबर दो के बड़े ट्रांसफॉर्मर के बुशिंग से ऑयल लीक कर रहा था। सूचना देने के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया गया। शनिवार की आधी रात बाद करीब एक बजे स्पार्किंग से इनकमिंग पैनल में ब्लास्ट हो गया। प्रेमचंद कालोनी, आवास विकास कालोनी, रमरेपुर एवं अकथा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। आग के गोले निकलते देख रात में कार्यरत संविदाकर्मियों में हड़कंप मच गया। उपकेंद्र पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था न होने से मिट्टी, बालू वगैरह डालकर संविदाकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। रविवार की सुबह करीब सात बजे दूसरे इनकमिंग पैनल से बसकप्लर के जरिए बारी-बारी से प्रभावित इलाकों को बिजली दी जाने लगी। सूत्रों की मानें तो अभियंताओं की टीम ने बड़ा ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग की। लेकिन उससे अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। लिहाजा, दूसरे बड़े ट्रांसफार्मर से लोकल रोस्टरिंग के तहत क्षेत्रों को बारी-बारी से बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed