{"_id":"5bc79688bdec2269ab3a0284","slug":"171539806856-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय जहरखुरान गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय जहरखुरान गिरोह का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अंतर्राज्यीय जहरखुरान गिरोह के इनामी बदमाश मिर्जामुराद के भोरकला निवासी रामदयाल मिश्रा उर्फ अमन को क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस ने बुधवार को हरदयालपुर मस्तान मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। अमन के पास से 15 मोबाइल, तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया। अमन पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। चंदौली, गाजीपुर, इलाहाबाद और मध्य प्रदेश के सतना व कटनी जिले से अमन के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी गई है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी लोहता कस्बे में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रोहनिया की ओर से मध्य प्रदेश पुलिस के लिए वांछित अमन आ रहा है तो थानाध्यक्ष लोहता को साथ लेकर घेरेबंदी कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। अमन ने बताया कि वो और उसका मामा बनारस से रायपुर रूट की ट्रेनों के यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करते थे। 2017 में अमन और उसके मामा को कटनी जिले की अदालत ने चार वर्ष की सजा सुनाई थी। इसी दौरान वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। तभी से अमन को कटनी पुलिस तलाश रही थी और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
छुटभैये अपराधियों को पकड़वाकर करता था अपराध
अमन ने पूछताछ में बताया कि वो जीआरपी के लिए मुखबिरी कर छुटभैये किस्म के अपराधियों को आए दिन पकड़वाता रहता था। इस वजह से उस पर कभी जीआरपी को शक नहीं होता था। इसी आड़ में वो और उसका मामा रेल यात्रियों से लूटपाट करते रहते थे। एसएसपी ने बताया कि अमन को गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह के अलावा सुमंत सिंह, रामभवन यादव, चंद्रसेन सिंह, सुरेंद्र मौर्या, रामबाबू, रमेश तिवारी, घनश्याम वर्मा, सुनील राय शामिल थे।