फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में हर दिन शिक्षकों की हाजिरी

बीएचयू में हर दिन शिक्षकों की हाजिरी

Thu, 18 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में हर दिन शिक्षकों की हाजिरी
वाराणसी। बीएचयू में अब शिक्षकों और कर्मचारियों को अब हर दिन उपस्थिति पंजिका पर हाजिरी लगानी होगी। कुलसचिव की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें संबद्ध कॉलेजों, संस्थानों, संकायों, विभागों व अन्य इकाइयों के प्रभारियों से इसका पालन कराने को कहा गया है। इसका उल्लंघन करने वालों का वेतन काटने सहित अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के संकायों, विभागों, संस्थानों आदि जगहों पर कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों को हाजिरी लगाए जाने की व्यवस्था कोई नई नहीं है। पहले भी इस तरह की व्यवस्था थी लेकिन इसका पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा था और इस तरह की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में पिछले दिनों कुलपतियों के सम्मेलन के दौरान उठाए गए बिंदुओं का हवाला दिया गया है। 20 सितंबर 2018 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने का निर्देश दिया गया था। अब कुलसचिव ने हर दिन कार्यालय में रखी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने और जिनके पास वित्तीय जिम्मेदारी है, उन्हें वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद विभागों, संकायों सहित अन्य जगहों पर हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दिनों आईएमएस में बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था शुरू हुई लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed