{"_id":"5b56461d4f1c1b40748b6a74","slug":"171532380701-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि पहुंची हेरिटेज की टीम, वीसी ने दिखाया फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि पहुंची हेरिटेज की टीम, वीसी ने दिखाया फुटेज
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को हेरिटेज मेेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा तोड़फोड़, मारपीट के मामले में सोमवार को कुलपति के बुलाने पर हेरिटेज कॉलेज की टीम विश्वविद्यालय पहुंची, जहां उन्हें तोड़फोड़, मारपीट आदि से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। उधर नुकसान का आंकलन करने के लिए बनी समिति ने भी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है।
विश्वविद्यालय में एमबीबीएस परीक्षा के अंतिम दिन नकल से मना करने पर नाराज छात्रों ने परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मचाया था। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को चोट आई थी। सोमवार को दोपहर बाद हेरिटेज कॉलेज की टीम पहुंची और कुलपति से पूरे मामले पर बातचीत की। इस दौरान कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि मामले से राजभवन समेत शासन को अवगत कराया जा चुका है। बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि जिन छात्रों का घटना से कोई संबंध नहीं है, उनका कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने सभी को सीसीटीवी फुटेज दिखाया और छात्रों को नंगा कर जांच कराने, पिटाई के आरोपों को गलत बताया। कहा कि इस तरह की घटना से निपटने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। कहा कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। बताया कि समिति ने जो नुकसान का आंकलन किया है, वह कॉलेज से वसूला जाएगा।