फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘कैद’ महिलाओं की खोज करने शहर पहुंचे नेपाल के पुलिस अधिकारी

‘कैद’ महिलाओं की खोज करने शहर पहुंचे नेपाल के पुलिस अधिकारी

Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
‘कैद’ महिलाओं की खोज करने शहर पहुंचे नेपाल के पुलिस अधिकारी
वाराणसी। विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर भारत लाई गई नेपाली महिलाओं को बनारस में कैद कर रखे जाने की सूचना पर सोमवार को नेपाल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शहर पहुंची। जिला पुलिस की टीम के साथ नेपाल की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर थाना के चांदमारी और नटिनियादाई क्षेत्र में देर रात तक छापामारी की लेकिन नेपाली महिलाएं और उन्हें लाने वाले एजेंट का पता नहीं लगा। इस बीच नेपाल से आई एक महिला की तहरीर पर शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रोजगार की बात कह कर छल करने के आरोप मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, पूछताछ के लिए चांदमारी और नटिनियादाई के संदिग्ध छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने 18 जुलाई को समाचार प्रकाशित किया था कि वाराणसी में किसी अज्ञात स्थान पर नेपाली महिलाएं कैद कर रखी गई हैं। ये महिलाएं नेपाल के बर्दिया (मधुवन) की रहने वाली बताई गई थी। इनमें से दो महिलाएं किसी तरह से बंधक बनाने वालों के चंगुल से छूट कर वापस अपने घर पहुंची और नेपाल के गुलरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ने बताया कि उन्हें छह जुलाई को संदीप नाम का एजेंट खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर बनारस ले आया था। इसके बाद उन्हें भी अन्य महिलाओं के साथ कैद कर लिया गया और सभी को पांच अलग-अलग मकानों में रखा गया था। सभी महिलाओं की निरंतर निगरानी एजेंट के आदमी करते हैं। दोनों महिलाओं से मिली जानकारी के आधार पर नेपाल के अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित अपने दूतावास में संपर्क किया और इसके बाद वहां के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शहर आई। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि नेपाल से आई टीम की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन नेपाली महिलाएं और उन्हें यहां लाने वाले आरोपी नहीं मिल सके। फिलहाल हमारी तफ्तीश जारी है और मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed