{"_id":"5b5646184f1c1b4d748b6a45","slug":"171532380696-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के पास वरुणा पुल पर लगेगी जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी के पास वरुणा पुल पर लगेगी जाली
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वरुणा पुल पर नगर निगम की ओर से जाली लगवाई जाएगी। इसके लिए 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। हादसे से बचने और कचरे को नदी में न फेंकने के लिए ऐसा किया जाएगा।
वरुणा में लोग अपने घरों का कचरा डाल देते थे। इससे गंदगी जमा हो जाती थी। वहीं रेलिंग न होने से हादसे की आशंका बनी रहती थी। दो तीन दिन पहले वहां एक कार भी रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं को देखते हुए कचहरी पर आने और जाने वाले दोनों पुलों पर जल्द ही लोहे की मोटी-मोटी जाली लगाई जाएगी। यह कार्य नगर निगम करवा रहा है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। इसमें करीब आठ फीट ऊंची की लोहे की जाली लगाई जानी है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता लोकेश जैन ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये की लागत से जाली लगनी है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।