{"_id":"59e519694f1c1bd9798b6e4f","slug":"171508186473-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के लिए सपा से एथलीट पूजा यादव ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के लिए सपा से एथलीट पूजा यादव ने की दावेदारी
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा में मेयर और पार्षद के लिए सोमवार से आवेदन लेने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन मेयर के लिए राष्ट्रीय एथलीट पूजा यादव ने दावेदारी की। वहीं सभासद के लिए पहले दिन 30 दावेदारों ने आवेदन किया। इसमें ज्यादातर नए लोग हैं। बुधवार तक पार्टी दावेदारों के आवेदन लेगी। इसके बाद आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग होगी। प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रत्याशियों की सूची फाइनल की जाएगी।
नगर निगम के मेयर की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने की घोषणा के बाद से ही पार्टी में हलचल तेज हो गई है। आला नेता अपने स्तर से भी उपयुक्त प्रत्याशी की खोज में हैं। पहले-पहल महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की पत्नी सत्या जायसवाल का नाम उछला। फिर कई और नाम चर्चा में रहे। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 16 से 18 तक दावेदारों से आवेदन लेने की तिथि तय की गई। सोमवार को पहले दिन मेयर के लिए आवेदन करने वाली पूजा यादव जीजा उमेश यादव सपा के निवर्तमान पार्षद हैं।