फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाएं अभियान

डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाएं अभियान

Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाएं अभियान
वाराणसी। रोडवेज में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को पूरी तरह पुख्ता बनाने की ताकीद करते हुए सूबे के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को यहां अपने हाथों से बस धुली। इसके जरिए रोडवेज के अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का संदेश भी दिया और हिदायत भी दी। वहीं, आरटीओ को निर्देश दिया कि डग्गामार वाहनाें का संचालन किसी सूरत में न होने दिया जाए। गाजीपुर, इलाहाबाद और सोनभद्र रूट की डग्गामार बसों के खिलाफ 24 घंटे अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोलगड्डा स्थित काशी डिपो में सुबह बस की सफाई के दौरान परिवहन मंत्री ने चालकों, परिचालकों और विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे खुद इस पर ध्यान दें। महीने में कम से कम एक बार अधिकारी खुद सफाई अभियान चलाएं। कहा कि गरीब किसानों के खून पसीने की कमाई से सरकार बसें खरीदती है। डिपो की बसें स्वच्छ रहेंगी, सेवा बेहतर रहेगी तो यात्री उसे पसंद करेंगे। यह भी ध्यान रखें कि ये बसें आपकी रोजी-रोटी का माध्यम हैं। खुद को कर्मचारी के तौर पर नहीं, बल्कि मालिक के तौर पर समझें। अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।
विज्ञापन

जब चालक ने पान न खाने की खाई कसम
परिवहन मंत्री जिस बस की सफाई कर रहे थे, उस पर पान की पीकों के निशान फैले थे। मंत्री ने कहा कि चालक के पान खाने के चलते ऐसा हुआ है। उस दौरान चालक पास ही खड़ा था और मुंह में पान दबाए था। इस पर मंत्री नाराज हुए तो चालक ने उनसे माफी मांगी और बस चलाने के दौरान पान न खाने की कसम खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed