फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1672 unemployed selected at fair in Mau

मेले में 1672 बेरोजगारों का चयन

Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
1672 unemployed selected at fair in Mau
मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से शनिवार को आईटीआई मैदान में रोजगार मेला 2020 का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और विधायक घोसी विजय राजभर ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान डीएम ने बेरोजगारों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। आईटीआई मेले में प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार देने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कुल 29 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों से 7432 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनका पंजीकरण कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार कंपनियों के सामने प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कंपनियों ने 1672 अभ्यार्थियों का चयन कर उन्हे रोजगार मुहैया कराया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद विधायक विजय राजभर ने कहा कि धरती पर कोई भी ऐसा व्यक्ति नही जो अयोग्य हो, ईश्वर सबको किसी न किसी हुनर से अच्छादित करते है। ऐसे में सभी को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर उपलब्ध होना चाहिए। रोजगार मेला इसी की एक कड़ी है। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि हमे अपना कर्म कराना चाहिए, रोजगार मेला पहले भी लगाया गया जा चुका है। मेला एक प्लेटफार्म है, लेकिन युवओं को इस प्लेटफार्म के योग्य खुद को बनाना पड़ेेगा। तभी युवा इस मेले का लाभ उठा सकते हैं। डीएम ने कहा कि आज हर हाथों में र्स्माट फोन है, इसमें गुुगल के जरिए जानकारी हासिल कर युवा हुनरमंद हो सकते है। मेले में श्रम विभाग से रजनीकांत मौर्य, जिला सेवा योजन अधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी एमआरप्रजापति, एकबाल अहमद, प्रधानाचार्य आईटीआई भूपेंद्र कुमार पाल, संजय सोनकर, हेमंत तिवारी, विनोद पांडेय, गोपाल दुबे, रामनगीना राम, योगेन्द्र यादव, रामप्रताप, कुशाग्र सिहं कुशवाहा, संजय सोनकर,एमएल प्रजापति सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन

इन्हे दिया गया नियुक्ति पत्र
मऊ। मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में मुख्य रुप से प्रमोद कुमार, अर्जुन कुमार यादव, अनील कुमार, प्रवीन शर्मा, प्रियंका, सत्यजीत कुमार, रीधिनाथ प्रजापति, सत्यम मौर्या, सौरभ यादव, मोनू भारती, आदित्य यादव, विनोद यादव, दीपक शर्मा, अरविंद कुमार, सुजीत मौर्या, प्रभुनाथ गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, अरूण कुमार जायसवाल एवं अमित कुमार श्रीवास्तव को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और विधायक नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मेले में प्रतिभाग की ये कंपनियां
मऊ। आईटीआई में लगाए गए रोजगार मेले में जयाशक्ति बायो टेक्नोलाजी प्रा.लि., बिनुथना फर्टीलाइजर प्रा.लि., जी.एस. सिक्योरिटी सोलूशन प्रा.लि. एवं यूरेका फोर्ब्स प्रा.लि., परिवहन निगम, महावीर इंजिनियरिंग, साहिल आटो टेक्नोलाजी प्रा.लि., प्रीविलेज पिपुल लखनऊ, एसएलवी सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा.लि., शिवशक्ति बायोटेक्नालाजी प्रा.लि., एक्स जेंट एक्वा, इकोटिव मल्टी टेक प्रा.लि., मेक आर्गेनिक इंडिया, जीवन बिमा निगम, वोन इंडिया, लियान ग्लोबल प्रा.लि., ग्लोबल भारत हेल्थ, कल्याणी सोलर पावर, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स, सोनम एक्वा हेल्थ केयर, रोहित हाइब्रिड सिड्स प्रा.लि., आर्कटिक इंडियन, श्री सॉई सर्विसेज, अंसीमा इंटर प्रा. सहित कुल 29 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed