{"_id":"5ce0666cbdec2207826dd7bb","slug":"161558210156-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से हुआ प्रचार, बूथों पर पहुंचा एजेंटों का बस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से हुआ प्रचार, बूथों पर पहुंचा एजेंटों का बस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव के लिए जहां पार्टी की ओर से बूथों पर एजेंटों का बस्ता पहुंचाया गया, वहीं मोबाइल और डोर-टू-डोर प्रचार भी कार्यकर्ताओं ने किया। सपा और बसपा के पदाधिकारियों का पूरा जोर बूथों की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा रहा। विधानसभावार खुले कार्यालय से भी बूथों की मानीटरिंग की गई। इसके अलावा मतदाताओं को फोन करके गठबंधन की प्रत्याशी के बारे में बताया गया।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव के अनुसार कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। विधानसभावार केंद्रीय कार्यालय से एजेंटों का बस्ता बांटा गया। सभी बूथों पर वोटर लिस्ट पहुंचाई गई है। इसके अलावा सभी पदाधिकारियों को विधानसभावार जिम्मेदारी दी है, जो बूथों की लगातार मानीटरिंग करेंगे। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बताया कि मतदान के दिन की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी बूथों पर पार्टी के एजेंट होंगे। इसके अलावा बसपा की ओर से भी अभिकर्ता बनाए गए हैं, जो लगातार बूथों पर नजर रखेंगे। उधर, बसपा पदाधिकारियों की ओर से भी बूथों पर पूरी तैयारी की गई। उनके अभिकर्ताओं को मतदाताओं की सहायता के लिए लगाया गया।