{"_id":"5c4f6409bdec227365148d76","slug":"161548706825-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन मुन्ना भाई सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन मुन्ना भाई सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/रोहनिया। उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सोमवार को कैंट, मंडुवाडीह और रोहनिया थाना क्षेत्र के तीन केंद्रों से पुलिस ने तीन मुन्ना भाई सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की शिनाख्त मऊ जिले के कोपागंज थाना के बसारतपुर के संजय कुमार यादव, बिहार के नालंदा के दीपक कुमार, पटना के अरविंद कुमार मिस्त्री और मुंगेर के मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। चारों के खिलाफ कैंट, मंडुवाडीह और रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्त में आए आरोपियों के अनुसार, परीक्षा पास कराने का सौदा एक लाख से सवा लाख रुपये में तय हुआ था। एडवांस के तौर पर दस-दस हजार रुपये और आने-जाने के रेल टिकट के साथ ही ठहरने के लिए रुपये मिले थे। कैंट थाना अंतर्गत सुधाकर महिला पीजी कॉलेज में सिपाही भर्ती की दूसरी पाली की परीक्षा में गाजीपुर जिले के करंडा थाना के मानिकपुर कला कोट निवासी घनश्याम की जगह उसका फुफेरा भाई बिहार के मुंगेर का मुकेश कुमार शामिल होने जा रहा था। गेट पर प्रवेश पत्र की जांच के दौरान मुकेश पकड़ा गया तो उसे कैंट पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस घनश्याम की तलाश कर रही है।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में संजय कुमार यादव की जगह दीपक कुमार परीक्षा देने जा रहा था। प्रवेश पत्र के सत्यापन के दौरान संजय पकड़ा गया। पुलिस ने संजय के जरिये दीपक को बुलवा कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास चार आधार कार्ड, दो मोबाइल और पांच हजार सत्तर रुपये बरामद हुए। इसी तरह रोहनिया थाना अंतर्गत करसड़ा स्थित एमपी मेमोरियल स्कूल में बलिया के भीमपुरा निवासी अखिलेश कुमार की जगह पटना का अरविंद कुमार मिस्त्री परीक्षा दे रहा था। प्रवेश पत्र के सत्यापन के दौरान अरविंद पकड़ा गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अखिलेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में बिहार के कोचिंग सेंटर की अहम भूमिका
जिले में दो दिन आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान छह मुन्ना भाई सहित नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि सभी अभ्यर्थी पटना सहित बिहार के अन्य स्थानों पर पुलिस भर्ती की तैयारी करते थे। तैयारी के दौरान ही उनकी मुलाकात साल्वर गिरोह के सदस्यों से हुई और उन्हें परीक्षा पास कराने का झांसा दिया गया। साथ ही, आश्वस्त किया गया कि परीक्षा में सफल होने के बाद ही रुपये देने होंगे।