{"_id":"5b68b2a04f1c1bbd298b816d","slug":"161533588128-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से बनेगी दवा बिक्री, वितरण की नियमावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से बनेगी दवा बिक्री, वितरण की नियमावली
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में दूर दराज से बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। बहुत जल्द ही उन्हें नि:शुल्क दवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पूर्व में बंद जन औषधि केंद्र को खोलवाने, शाखाओं के बढ़ाने आदि को लेकर नया नियम तैयार करवाया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा की अनुशंसा पर इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
अस्पताल में ओपीडी में लंबी लाइन से छुटकारा दिलाने के लिए पहले ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए ऐप और जांच आदि के लिए डिजिटल कार्ड की सुविधा शुरू कराने की पहल के बाद मरीजों को नि:शुल्क और सस्ती दवाएं दिलवाने की पहल अस्पताल प्रशासन ने शुरू कर दी है। वर्तमान में उमंग फार्मेसी और अमृत फार्मेसी के माध्यम से दवाओं की बिक्री होती है। इसमें अमृत फार्मेसी के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन होने की वजह से सस्ती जबकि उमंग फार्मेसी में निजी कंपनी होने की वजह से महंगे दाम पर दवाएं खरीदने को मरीज मजबूर रहते हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आईएमएस निदेशक की अनुशंसा के बाद तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी अस्पताल में उमंग, अमृत और जन औषधि केंद्रों का तुलनात्मक अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। बताया कि अस्पताल में जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसीकी शाखाएं बढ़ाने की योजना है, जिससे कि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इसकी घोषणा चार अगस्त को बीएचयू में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल घोषणा कर चुकी हैं।