फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आप सुझाव देते रहें, निर्बाध विकास हमारी जिम्मेदारी

आप सुझाव देते रहें, निर्बाध विकास हमारी जिम्मेदारी

Thu, 23 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
आप सुझाव देते रहें, निर्बाध विकास हमारी जिम्मेदारी
वाराणसी। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा है। पहले की राज्य सरकारें विकास कार्यों में अड़ंगा लगाती थीं लेकिन अब कार्य संस्कृति बदली है। विकास कार्यों में समयबद्धता और धनराशि की उपयोगिता सुनिश्चित कराई जा रही है। अधूरे कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की रात मकबूल आलम रोड स्थित सुंदर विला में अरविंद अग्रवाल के आवास पर प्रबुद्धजनों से मुलाकात में कहीं।
विज्ञापन

प्रबुद्धजनों से कहा कि काशी पौराणिक नगरी है। यहां देश-दुनिया से लोग आते हैं। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां के विकास के लिए आप सुझाव देते रहें, निर्बाध विकास हमारी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के अलावा विभिन्न क्षेत्रों-संगठनों के 60 प्रतिनिधि और पार्टी व संघ के 30 पदाधिकारी इस संवाद में शामिल हुए। संयोजन और स्वागत मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। उपस्थित जनों में अरविंद कुमार, अशोक कपूर, जगदीश साह, अनुज डिडवानिया, वीरेंद्र कुमार, अमरीश गुप्ता, कुमार अग्रवाल, सत्यनारायण झुनझुनवाला, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, चेतनारायण सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे। इस दौरान वाराणसी बिल्डर्स तथा डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया और संयुक्त सचिव अनिल सिंह ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए भवन निर्माण सामग्री की अनुपलब्धता, विकास प्राधिकरण की निष्क्रियता और समय से नक्शे पास न होने की समस्याएं बताईं। संवाद में मुख्यमंत्री ने बनारसी मलईयो का स्वाद चखा। कचौड़ी, जलेबी के अलावा चूड़ा-मटर, गाजर का हलवा भी उन्हें परोसा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed