फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16 gold biscuits recovered from the toilet of Varanasi airport, worth crores, caught by the customs department

Varanasi: वाराणसी एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए सोने के 16 बिस्किट, कीमत जानकर कस्टम विभाग के उड़े होश!

Fri, 02 Jun 2023 07:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को करोड़ों का सोना मिला है। कस्टम विभाग के अफसरों के अनुसार, शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का विमान IX-184 आया था। कस्टम विभाग की टीम द्वारा शारजाह से आए यात्रियों की जांच की गई, लेकिन किसी के पास से कोई अवैध सामग्री नहीं बरामद हुई।

विज्ञापन
16 gold biscuits recovered from the toilet of Varanasi airport, worth crores, caught by the customs department
वाराणसी एयरपोर्ट के टॉयलेट से बरामद हुए सोने के 16 बिस्किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्टम विभाग की टीम ने गुरुवार को वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शौचालय से सोने के 16 बिस्किट बरामद किए हैं। सोने का वजन 1866.100 ग्राम है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

विज्ञापन


कस्टम विभाग के अफसरों के मुताबिक, सोना तस्करी करके लाया गया है। सोने के बिस्किट के साथ विदेश से कौन और कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। सीसी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान आईएक्स-184 गुरुवार को शारजाह से वाराणसी एयरपोर्ट पर आया था।
विज्ञापन


विमान से उतरने वाले यात्रियों की जांच की गई। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र का नियमित निरीक्षण कराया गया। शौचालय और डस्टबिन की जांच कराई गई। इस दौरान शौचालय से काले रंग की प्लास्टिक में रखा एक पैकेट मिला। इसकी जांच में सोने के 16 बिस्किट बरामद किए गए। कस्टम विभाग की टीम ने सोने के बिस्किट जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कस्टम विभाग की टीम का कहना है कि शारजाह से आया कोई यात्री ही सोने के बिस्किट के साथ आया है। हवाई अड्डे पर पकड़े जाने के डर से वह शौचालय में ही सोने को रखकर चला गया।
यह भी पढ़ें: 50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाया था नशे की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed