फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रिंग रोड फेज-2 का काम इसी सप्ताह से शुरू होगा

रिंग रोड फेज-2 का काम इसी सप्ताह से शुरू होगा

Tue, 11 Jun 2019 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड फेज-2 का काम इसी सप्ताह से शुरू होगा
वाराणसी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आउटर रिंग रोड फेज-2 के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए प्रशासन ने टीमें गठित कर आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए किसानों की सहमति लेने की कोशिश की जा रही है। उधर, गांव कोईराजपुर में ग्रामीणों के विरोध और उनकी आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपी गई है। योजना के अनुसार 90 फीसदी जमीन अधिग्रहण के लक्ष्य को इस सप्ताह पूरा कर राजातालाब से हरहुआ रिंग रोड फेज-2 का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 में रिंग रोड परियोजना फेज-2 को मंजूरी दी थी। मार्च 2018 में राष्ट्रपति रामानाथ कोविंद ने इसका शिलान्यास किया था। 1355 करोड़ रुपये से दो पैकेज में वाराणसी और चंदौली मिलाकर रिंग रोड का कुल 45 किमी तक विस्तार होना है। पहले पैकेज में राजातालाब से हरहुआ तक 17 किमी और दूसरे पैकेज में संदहा से गंजबसनी (चंदौली) तक 28 किमी रोड बनाई जाती है। रिंग रोड दोनों जिलों के 53 गांवों से गुजरनी है। जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन होने के सालभर बाद भी जिला प्रशासन किसानों से सहमति नहीं बना पाया। अब एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों की टीम गठित कर अलग-अलग गांवों में किसानों की आपत्तियों और विरोध के समाधान के प्रयास कराए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि रिंग रोड के पहले पैकेज राजातालाब से हरहुआ तक के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं। इसी सप्ताह जमीन का कब्जा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed