फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तापमान में उतार चढ़ाव जारी, मौसमी बीमारियां बढ़ी

तापमान में उतार चढ़ाव जारी, मौसमी बीमारियां बढ़ी

Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
तापमान में उतार चढ़ाव जारी, मौसमी बीमारियां बढ़ी
वाराणसी। दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। इस बीच मौसम के बदलते मिजाज का असर सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त के साथ ही खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही हैं। उल्टी दस्त की वजह से बच्चे कमजोर हो जा रहे हैं। मंडलीय अस्पताल से लेकर बीएचयू के बाल रोग विभाग में मौसमी बीमारियों से पीड़ित बच्चे भर्ती है।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। कभी तापमान 44 तो कभी 46 डिग्री तक पहुंच रहा है। पिछले दो दिन से हालांकि मौसम में बदलाव हो गया है। हवा में नमी तो हैं लेकिन उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार के तापमान 41 डिग्री की तुलना में तापमान भी एक डिग्री कम होकर 40 तक पहुंच गया। अमूमन लोग धूप से आने के बाद कुछ लोग तुरंत ठंडा पानी पी ले रहे हैं, जिससे सर्दी, खांसी हो जा रहा है। जबकि खान-पान पर ध्यान न देने से पेट संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही है। मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में 18 बेड में 8 पर बच्चे भर्ती है। इसी तरह की स्थिति दीनदयाल अस्पताल और रामनगर अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों की भी है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में ज्यादातर लोग पेट संबंधी बीमारी से ही परेशान हैं। मंडलीय अस्पताल के चेस्ट फीजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि पिछले पंद्रह दिन से बदहजमी, खुजली, चिकनपॉक्स, डायरिया आदि के मरीज बढ़े हैं। अक्सर लोग पानी कम पीते हैं, जिससे पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके श्रीवास्तव का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में उल्टी, दस्त बुखार अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed