फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिना तैयारी ओपीडी शुरू करने की खामियां वायरल

बिना तैयारी ओपीडी शुरू करने की खामियां वायरल

Wed, 13 Feb 2019 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बिना तैयारी ओपीडी शुरू करने की खामियां वायरल
वाराणसी। बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल के शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी कॉप्लेक्स में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच ओपीडी शुरू करने पर सवाल उठने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई अन्य को ट्वीट के माध्यम से शिकायत के बाद अब सोशल मीडिया पर भी इसे वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सा विभाग के सामने बन रहे कॉप्लेक्स में ओपीडी की शुरूआत सोमवार से करा दी गई लेकिन अभी यहां काम चल रहा है। फेसबुक और व्हॉटस ऐप पर जारी तस्वीरों और वीडियो पर गौर करें तो कॉप्लेक्स में जगह-जगह गिट्टी, बालू, लोहा पड़े रहने, जेसीबी से काम कराने, मानकों की अनदेखी आदि का जिक्र करते हुए इसके लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। साथ ही काम पूरा होने के बाद इसे शुरू करने का सुझाव भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके अस्थाना की अध्यक्षता में हुई बैठक में जल्द काम खत्म करा लेने का निर्णय लिया गया। सूत्रों की मानें तो 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कॉप्लेक्स के उद्घाटन का कार्यक्रम भी टल सकता है। इस बीच रात में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कॉप्लेक्स की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed