{"_id":"5a1f1d0a4f1c1bf4688be63d","slug":"151511988490-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल से घर जा रहे दूल्हे को पुलिस ने चाय पिलाकर समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल से घर जा रहे दूल्हे को पुलिस ने चाय पिलाकर समझाया
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शादी के बाद ननिहाल से पूजापाठ कर स्कूटी पर बगैर हेलमेट पहने घर जा रहे सिगरा क्षेत्र निवासी दूल्हे संजय को बुधवार को यातायात पुलिस ने मलदहिया चौराहा पर रोक लिया। पुलिस ने संजय को चाय पिलाई और ट्रैफिक नियमों का वीडियो देखकर उनका पालन करने के लिए कहा। संजय ने भी हामी भरी और भविष्य में हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का ही भरोसा पुलिस को दिया।
मलदहिया चौराहा पर एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बुधवार को यातायात नियमों का पालन करने वाले 360 चालकों के वाहन पर ट्रैफिक एंबेसडर का लोगो लगाया और हाथ मिलाकर शाबाशी दी। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 610 लोगों को पुलिस द्वारा रोका गया। इन लोगों को 30 मिनट का वीडियो दिखाकर यातायात नियमों के पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान बगैर हेलमेट पहने स्कूटी लेकर निकली 30 युवतियों को भी ट्रैफिक पुलिस ने रोक कर यातायात नियमों की जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीट बेल्ट दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत आमजन को जागरूक करने के लिए प्रत्येक बुधवार को ऐसी ही कवायदें की जाएगी। इस दौरान सीओ ट्रैफिक अर्जुन सिंह, यातायात निरीक्षक जगत कन्नौजिया, टीएसआई अविचल पांडेय आदि मौजूद रहे।