फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1500 for unity and harmony caused by race

एकता और सद्भाव के लिए 1500 ने लगाई दौड़

Mon, 25 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 25 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
1500 for unity and harmony caused by race

एकता, सद्भाव और स्वच्छता के लिए छावनी परिषद में रविवार को आयोजित मिनी मैराथन में शहर के करीब 1500 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

अलग-अलग वर्गों में हुई दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने हिस्सा लिया। कमिश्नर नितिन रमेश गोक र्ण ने झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
 प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दो हजार से लेकर पांच सौ रुपये तक नगद एवं प्रमाण पत्र दिए गए।
सुबह आठ बजे तक सभी प्रतिभागी छावनी परिषद कार्यालय पर पहुंच गए थे। सभी को मैराथन के नियमों के बारे में बताया गया।
 सामान्य वर्ग की पांच किलोमीटर की दौड़ में युवक, छात्र, छात्राएं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक किलोमीटर तथा विकलांगों के लिए दो सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

परिषद कार्यालय से शुरू हुई दौड़ में विभिन्न वर्गों के करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें सेना के जवान भी शामिल थे। सभी के लिए टीशर्ट, रास्ते  में नींबू पानी और दवाओं की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद कार्यालय से शुरू हुई दौड़ नेहरू पार्क समेत अन्य स्थानों से होते हुए वापस परिषद कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। सामान्य वर्ग में दीपक थापा प्रथम, चंदन कुमार द्वितीय और जय प्रकाश पटेल तृतीय रहे।
महिला वर्ग में ममता प्रथम, गीता द्वितीय और भगवती तीसरे स्थान पर रही। कक्षा दस से 12 के वर्ग में बबलू प्रथम, गुरमीत द्वितीय और रोशन तीसरे स्थान पर रहे।

कक्षा छह से नौ तक के वर्ग में संदीप प्रथम, निशांत द्वितीय और अर्जुन तीसरे पर रहे। विकलांग वर्ग में गुरु प्रसाद और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में आनंद शंकर मिश्रा प्रथम रहे। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और छावनी परिषद की सीईओ प्रोमिला जायसवाल ने पुरस्कार वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed