{"_id":"5bba6ee2867a5514c673efbd","slug":"141538944738-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एससी-एसटी कानून में संशोधन किया जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एससी-एसटी कानून में संशोधन किया जाए’
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एससी-एसटी कानून में संशोधन सहित विभिन्न मांगों के लिए बलिया से दिल्ली तक निकली सामाजिक न्याय यात्रा रविवार की रात आजमगढ़ से काशी पहुंची। वृंदावन के आचार्य देवमुरारी बापू के सानिध्य में निकली यात्रा का काशी में भव्य स्वागत सत्कार किया गया। पांडेयपुर स्थित मंदिर के पास हुई सभा मेें बापू ने कहा कि तीसरा मोर्चा की ओर से आयोजित यात्रा तीन अक्तूबर को बलिया से निकली, जो 16 को दिल्ली पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सोमवार को काशी से यह यात्रा इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
बापू ने कहा कि इस काले कानून से गांव, गरीब और किसान खतरे में हैं। सरकार से मांग की गई कि छह सितंबर को एससी-एसटी एक्ट के संशोधन आंदोलन में बंद आंदोलनकारियों को तत्काल छोड़ा जाए। देश में कितने लोगों को आरक्षण मिला है उसे सार्वजनिक किया जाए। एक बार जिसे आरक्षण मिल जाए उसे दोबारा न दिया जाए। एससी-एसटी एक्ट में जो मुकदमे फर्जी पाए गए। उन पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। फर्जी मुकदमा कराने वालों पर एफआईआर की जाए। यात्रा का संयोजन पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पांडेय और राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष मिश्र ने किया। इस मौके पर हर्षित दूबे, रूपेश चौबे व स्वागत करने वालों में रणजीत कुंवर, मंटू कुमार, पप्पू, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सामाजिक न्याय यात्रा का रूट
बलिया, देवरिया, गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली।